rahul gandhi

राहुल गांधी ने खोला निजी जिंदगी का राज, गर्लफ्रेंड को लेकर सुनाया दिलचस्प किस्सा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी एक निजी जिंदगी से जुड़े किस्से को लेकर चर्चा में हैं। मौका था उनकी मां सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के लॉन्च कार्यक्रम का। यहां राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

राहुल गांधी ने बताया कि जब वह कैंब्रिज में पढ़ाई कर रहे थे, तब एक दिन अपनी गर्लफ्रेंड को वर्सिटी रेस्टोरेंट लेकर गए थे। खास बात यह थी कि इसी रेस्टोरेंट में उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे।

राहुल ने बताया कि वह उस जगह को देखना चाहते थे, जहां से उनके माता-पिता की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। रेस्टोरेंट में उन्होंने वहां के कर्मचारी को बताया कि उनके माता-पिता इसी जगह मिले थे। यह सुनकर कर्मचारी ने भी उन्हें पहचान लिया।

राहुल ने खाने से जुड़ा एक मजेदार अनुभव भी साझा किया और कहा कि अगर प्यार करना है तो इस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं, लेकिन वहां चिकन चेजर कभी न खाएं। कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब वह उनकी दोस्त हैं। उनका यह जवाब भी खूब चर्चा में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1