Bulldozers

घोड़ी-लग्जरी कार छोड़ बुलडोजर पर निकली बारात, अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

शादी में दूल्हे की एंट्री को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दूल्हे ने ऐसा अनोखा तरीका चुना कि हर कोई हैरान रह गया। यहां न घोड़ी थी, न बग्घी और न ही कोई लग्जरी कार। दूल्हा अपनी बारात लेकर बुलडोजर पर निकला। यह मामला मुरादाबाद के उमरी कला गांव का है। दूल्हे का नाम उस्मान बताया जा रहा है। उसने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पारंपरिक सवारी की जगह बुलडोजर को चुना। बारात में डीजे और बैंड-बाजे के साथ लोग जमकर नाचते नजर आए।

इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दूल्हा बुलडोजर पर बैठा दिखाई दिया, जबकि उसके दोस्त और बाराती भी इस अनोखी सवारी पर मस्ती करते नजर आए।

हालांकि, इस बारात का अंदाज चर्चा में आने के साथ विवाद का कारण भी बन गया। चलते बुलडोजर पर लोगों के चढ़ने को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर की पहचान कर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। इस तरह शादी को यादगार बनाने का अनोखा तरीका दूल्हे को महंगा पड़ गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1