सोने के भाव में आज क्या हुआ? 22-24 कैरेट के नए रेट जारी, जानें तनिष्क, कल्याण और मलाबार का भाव

सोने की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। शादी-विवाह के सीजन के बीच भाव में आई इस बड़ी गिरावट से बाजार में खरीदारी बढ़ी है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,200 रुपये टूटकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। यह लगातार नौवां दिन रहा, जब सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना कुल 17,600 रुपये यानी करीब 12 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, जॉयअलुक्कास और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे बड़े ज्वैलरी स्टोर्स पर 22 और 24 कैरेट सोने का क्या रेट चल रहा है।

तनिष्क
तनिष्क के स्टोर्स पर आज 22 नवंबर को 22 कैरेट गोल्ड का रेट 11,515 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। तनिष्क के स्टोर्स पर आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 12,562 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्वैलर्स
कल्याण ज्वैलर्स के स्टोर्स पर आज 22k सोने की कीमत 11,465 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,14,650 प्रति 10 ग्राम है। जबकि, यहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,507 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जॉयअलुक्कास
जॉयअलुक्कास के स्टोर्स पर आज 22k सोने की मौजूदा कीमत 11,465 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,14,650 प्रति 10 ग्राम है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर भी आज 22 कैरेट सोने का भाव 11,465 रुपये प्रति ग्राम है। यानी 10 ग्राम 22K सोने के लिए 1,14,650 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 12,507 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम के लिए 1,25,070 रुपये है।

रिकॉर्ड हाई से 53,700 रुपये सस्ता हुआ सोना
गौर करने वाली बात है कि इस साल जनवरी के अंत में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से अब तक इसकी कीमत में 53,700 रुपये यानी करीब 29.3 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। 9 नवंबर को सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मौजूदा कीमत 14 नवंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1