कप्तानी पर संकट के बीच कमिंस को CA का बड़ा सपोर्ट, बोर्ड बोला- अतीत से बहुत कुछ सीखा

वर्ल्ड क्रिकेट में 2018 के चर्चित सैंडपेपरगेट कांड की एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा ‘सब्र’ में किए गए खुलासे हैं। ख्वाजा ने दावा किया है कि इस विवादित घटना में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी, जिसमें मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी शामिल थे। इस खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हलचल बढ़ गई और कमिंस को भी मीडिया के सामने सफाई देनी पड़ी। उनकी कप्तानी को लेकर भी सवाल उठने लगे थे, लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

पैट कमिंस के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष डेविड बून और CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने 20 नवंबर को सिडनी में पैट कमिंस से मुलाकात की। इस दौरान सैंडपेपरगेट विवाद के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद बून ने कहा कि बोर्ड इस मुश्किल दौर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मजबूती से आगे ले जाने और सभी पक्षों की बात सुनकर उनसे सीखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से एक स्वतंत्र फोरम की घोषणा की गई है, जहां खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे। बून ने यह भी साफ किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस के साथ खड़ा है और उनकी ईमानदारी व साख पर उठाए जा रहे किसी भी सवाल को बोर्ड पूरी तरह खारिज करता है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान होना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है
पैट कमिंस ने डेविड बून और टॉड ग्रीनबर्ग से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों से बातचीत उनके लिए काफी मायने रखती है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे उन्होंने कभी हल्के में नहीं लिया। कमिंस ने मुश्किल दौर से निपटने के लिए बून और ग्रीनबर्ग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे से जुड़े खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से भी संपर्क किया है। कमिंस ने स्वतंत्र फोरम का पूरी तरह समर्थन किया और कहा कि वह खुद भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने माना कि वहां कई मुश्किल बातचीत होंगी, लेकिन फिलहाल यही जरूरी है। कमिंस ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने पर है, जो उनकी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1