लंबे ब्रेक के बाद अलका याग्निक की दमदार वापसी, फिर गूंजा सुरों का जादू; सुभाष घई हुए खुश

दिग्गज गायिका अलका याग्निक स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों और प्रोफेशनल काम से दूर थीं। अब वह एक बार फिर मंच पर वापसी के लिए तैयार हैं। अलका याग्निक ने फिल्ममेकर सुभाष घई के अपकमिंग म्यूजिकल कॉन्सर्ट ‘क्या जमाना था’ का हिस्सा बनने का न्योता स्वीकार कर लिया है। यह खास कॉन्सर्ट सिनेमा में सुभाष घई के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में 11 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुभाष घई खुद अलका याग्निक के घर पहुंचे और उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। गायिका ने खुशी-खुशी उनका न्योता स्वीकार कर लिया। अलका की वापसी की खबर से सुभाष घई समेत कॉन्सर्ट से जुड़े सभी लोग बेहद उत्साहित हैं।

अलका याग्निक की वापसी से खुश हुए सुभाष घई
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर अलका याग्निक से हुई मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए उनकी वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अलका से मुलाकात के दौरान उनकी आवाज, ऊर्जा और उत्साह को महसूस करना उनके लिए बेहद खास रहा। सुभाष घई ने कहा कि वह अलका को 11 दिसंबर को जियो गार्डन में होने वाले अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट में आमंत्रित करने उनके घर पहुंचे थे।

सुभाष घई म्यूजिकल कॉन्सर्ट में शामिल होंगी अलका याग्निक
सुभाष घई ने बताया कि उनके निमंत्रण पर अलका याग्निक ने मुस्कुराते हुए कॉन्सर्ट में शामिल होने की हामी भर दी। उन्होंने कहा कि अलका के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी। सुभाष घई ने उनके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही अलका याग्निक की खासियत है। अलका याग्निक और सुभाष घई का संगीत से जुड़ा रिश्ता काफी पुराना है। गायिका ने उनकी कई चर्चित फिल्मों, जिनमें ‘खलनायक’, ‘ताल’, ‘परदेस’ और ‘यादें’ शामिल हैं, के यादगार गानों को अपनी आवाज दी है। ऐसे में लंबे ब्रेक के बाद सुभाष घई के म्यूजिकल कॉन्सर्ट से अलका की स्टेज पर वापसी को खास माना जा रहा है।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं अलका याग्निक
अलका याग्निक सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रही हैं। उन्होंने 2024 में पहली बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। कुछ महीने पहले NDTV को दिए एक इंटरव्यू में गायिका ने बताया था कि वह अभी पूरी तरह रिकवर नहीं हुई हैं और अब भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। बीमारी का असर उनके प्रोफेशनल काम पर भी पड़ा है। सेहत की वजह से उनके लिए नए सिंगिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करना मुश्किल हो गया है। इंटरव्यू के दौरान अलका ने बताया था कि कई संगीतकार अब भी उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में वह उनके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं।

सुभाष घई के ‘क्या जमाना था’ कॉन्सर्ट के बारे में
‘क्या जमाना था’ म्यूजिकल कॉन्सर्ट के जरिए सुभाष घई के सिनेमा में 50 साल के शानदार सफर को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास शाम में उनकी फिल्मों को अपनी आवाज देने वाले कई मशहूर गायक एक मंच पर नजर आएंगे। कॉन्सर्ट में 70 सदस्यों का ऑर्केस्ट्रा भी होगा, जिसकी अगुवाई संगीतकार मिथुन करेंगे। वह सुभाष घई की फिल्मों के यादगार गानों को नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1