शाहरुख खान ने 26/11 और पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले, पहलगाम हमले और हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को नमन किया। शाहरुख ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। इस कार्यक्रम में फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।

शाहरुख खान ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देश के सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को समर्पित अपने संदेश में शाहरुख खान ने उनके साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम किया। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले, पहलगाम हमले और हालिया दिल्ली धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, इन हमलों के दौरान शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को नमन किया। शाहरुख ने कहा कि उन्हें देश के जवानों के लिए कुछ खास पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है, जो उनके साहस और सेवा को समर्पित हैं।

शाहरुख खान ने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की
शाहरुख खान ने देश के जवानों के साहस और समर्पण को सलाम करते हुए कहा कि जब कोई उनसे उनके काम के बारे में पूछे, तो गर्व से कहना चाहिए कि वे देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने जवानों की कमाई को 1.4 अरब भारतीयों की दुआओं से जोड़ते हुए कहा कि उनका सबसे बड़ा सम्मान और पूंजी देशवासियों का प्यार है। डर को लेकर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीरों के सामने दुश्मनों को ही अपने किए का एहसास हो जाता है। शाहरुख ने लोगों से शांति की दिशा में आगे बढ़ने और जाति, धर्म व भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की, ताकि देश की शांति के लिए वीरों का बलिदान व्यर्थ न जाए।

किंग खान को आई DDlJ की याद
शाहरुख खान ने शांति की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत किसी बड़े बदलाव से नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के भीतर से होनी चाहिए। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। अभिनेता ने कहा कि शांति और सुकून की शुरुआत हमारे दिलों से होती है। उन्होंने लोगों से छोटी-छोटी बातों और मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने की अपील की। इसी दौरान शाहरुख ने अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के मशहूर डायलॉग, ‘बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा’, को भी याद किया।

विक्रांत मैसी ने छुए SRK के पैर
विक्रांत मैसी ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में राष्ट्रीय मंच पर सम्मानपूर्वक शाहरुख खान के पैर छूकर दिल जीत लिया। यह दिल छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी संग शाहरुख खान
कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान ने विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी के साथ अपना सिग्नेचर पोज दिया, जो वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के अलावा रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी और विक्रांत मैसी समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। अमृता फडणवीस के ‘दिव्या फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े होने और साहस दिखाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1