breaking news

कोलकाता एयरपोर्ट को बम की धमकी, ई-मेल के बाद मचा हड़कंप; CISF ने संभाला मोर्चा

कोलकाता एयरपोर्ट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गुरुवार को बम की धमकी वाला ई-मेल मिला। धमकी की जानकारी सामने आते ही एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट के पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की टीम सुरक्षा जांच में जुटी है। यात्रियों और एयरपोर्ट की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

धमकी भरे ई-मेल में एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया था। हालांकि, अभी तक किसी विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच के साथ-साथ हर संभावित जगह की पड़ताल कर रही हैं।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1