मुंबई आतंकी हमले का मुख्य आरोपी अमेरिका में गिरफ्तार

यूएस अथॉरिटी ने पाकिस्तानी आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को गिरफ्तार किया है। Tahawwur Hussain 26/11 मुंबई आतंकी हमले में वॉन्टेड है। यूएस अथॉरिटी ने Tahawwur Hussain को लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया है। हुसैन दो दिन पहले ही अमेरिका में जेल से रिहा हुआ था लेकिन अथॉरिटी ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग भी कर रहा है।

Tahawwur Hussain पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली का सहयोगी रहा है और उसने 26/11 आतंकी हमलों की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत अमेरिका से लगातार उसे प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहा है। तहव्वुर ने एक याचिका लगाई थी, जिसमें उसने Corona पॉजिटिव होने की बात कही थी। इसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। अब अमेरिकी एजेंसी ने उसे भारत द्वारा लगाए गए आरोपों में गिरफ्तार किया है, लेकिन भारतीय एजेंसियों का हुसैन पर पूरा ध्यान था, जिसे ध्यान में रखते हुए उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

Tahawwur Hussain राणा को जूरी ने 10 जून 2011 को दोषी ठहराया था। उसे डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने तथा लश्कर ए तैयबा की मदद करने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था। राणा पिछले करीब 10 साल से अमेरिका की जेल में है। आरोप है कि उसने आतंकी समूहों की मदद की थी।


मुंबई आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसमें कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे। ये आतंकी हमला लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों द्वारा किया गया था। सुरक्षा दलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई थी।

जांच में पता चला था कि Rana मुंबई आने के बाद ताज होटल में भी रुका था और यहीं से उसने पूरा प्लान भी तैयार किया था। इसके बाद नवंबर 2008 में मुंबई में हमले हुए थे और आतंकियों के मुख्य निशानों में से एक ताज होटल भी था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1