2 रन से रोमांचक जीत, सिडनी सिक्सर्स ने WBBL फाइनल का टिकट कटाया

महिला बिग बैश लीग (WBBL) के सिडनी डर्बी में सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को रोमांचक मुकाबले में महज 2 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सिक्सर्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए और 5 दिसंबर को होने वाले फाइनल की मेजबानी भी हासिल कर ली। बारिश के कारण मुकाबला 16-16 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्सर्स ने एश्ले गार्डनर के नाबाद 70 और एलिस पेरी के नाबाद 58 रनों की बदौलत 2 विकेट पर 154 रन बनाए। गार्डनर ने सिर्फ 32 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 70 रन ठोके। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन की अहम साझेदारी की।

सिडनी थंडर की शुरुआत रही खराब
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 47 रन के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, लॉरा हैरिस और ताहलिया विल्सन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हैरिस ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि विल्सन ने 28 गेंदों पर नाबाद 58 रन की शानदार पारी खेली। थंडर की जीत की उम्मीद बढ़ ही रही थी कि एश्ले गार्डनर ने 14वें ओवर में बिना कोई रन दिए लगातार दो विकेट झटक लिए। उन्होंने हन्ना डार्लिंगटन और जेम्मा बार्सबी को लगातार गेंदों पर आउट कर मैच का रुख सिक्सर्स के पक्ष में मोड़ दिया। इसके बाद थंडर के लिए आखिरी ओवरों में जीत हासिल करना मुश्किल हो गया।

सिक्सर्स ने 2 रन से दर्ज की रोमांचक जीत
मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांचक बना रहा। थंडर को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे, जबकि टाई के लिए छक्का जरूरी था। ताहलिया विल्सन ने अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार नहीं जा सकी। वह छक्के से सिर्फ 10 सेंटीमीटर दूर रह गईं और सिडनी सिक्सर्स ने 2 रन से बाजी मार ली। इस जीत की स्टार एश्ले गार्डनर रहीं, जिन्होंने 70 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी झटके। मौजूदा सीजन में गार्डनर के नाम अब 392 रन और 26 विकेट हो गए हैं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सिक्सर्स ने फाइनल की मेजबानी का अधिकार हासिल कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1