परिसीमन बिलः स्टालिन और पवार को मनाने की कोशिशें तेज, खरगे सहित INDIA ब्लॉक के नेता चेन्नई रवाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज परिसीमन बिल पर समर्थन जुटाने के लिए दो मुलाकातों के जरिए एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने की कोशिश करेंगे. उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी जा रहे हैं.

परिसीमन बिल को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेता एनसीपी और शरद पवार गुट को मनाने की कोशिश करेंगे. खरगे के साथ सोनिया गांधी चेन्नई के लिए रवाना हो गई हैं.. वो चेन्नई और मुंबई में दोनों ही पार्टी के नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे. स्टालिन को मनाने के लिए राहुल गांधी भी जाएंगे. खरगे, एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलकर बातचीत करेंगे. मुंबई में ये मुलाकात शाम 8 बजे होगी.

वहीं चेन्नई में इस मुलाकात के लिए दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) के समर्थन के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. परिसीमन के कदम पर NCP(SP) अब सरकार का समर्थन कर रही है. ममता और कांग्रेस के तीनों सीएम भी उनके साथ जाएंगे. खरगे चेन्नई के लिए दिल्ली से निकल भी चुके हैं.

चेन्नई में स्टालिन को मनाएंगे राहुल

इंडिया ब्लॉक की बैठक में ऑनलाइन नहीं जुड़ीं सुप्रिया

सुप्रिया सुले ने पिता शरद पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी के बाद नाराजगी जाहिर की और ऑनलाइन मीटिंग में नहीं जुड़ीं. महाराष्ट्र सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शरद पवार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन प्रगतिशील आंदोलन के साथ बिताया है, लेकिन उनका इतिहास पीठ में खंजर घोंपने का रहा है. वडेट्टीवार ने कहा कि शरद पवार सत्ता के बिना नहीं रह सकते और यही उनकी राजनीतिक भूमिका रही है.

एमके स्टालिन इस बिल पर अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है कि सरकार की तरफ से उनकी मांगें मानी गई हैं, इसलिए वो इस बिल का समर्थन करेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है. कल मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1