share market

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 83 हजार के पार; ऑटो शेयरों में उछाल

शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद बाजार ने जोरदार वापसी की और सेंसेक्स एक बार फिर 83 हजार के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी 25,500 का अहम स्तर पार कर लिया।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 989.94 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,021.75 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 286.35 अंक यानी 1.14 प्रतिशत चढ़कर 25,514.30 के स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी में सबसे बड़ी भूमिका ऑटो सेक्टर के शेयरों की रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में करीब 4.40 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी के शेयर 7.58 प्रतिशत उछले, जबकि आयशर मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी शानदार खरीदारी देखने को मिली।

बैंकिंग शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। बैंक निफ्टी 63 हजार के पार पहुंचकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बाजार में तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और चुनिंदा सेक्टरों में मजबूत मांग को अहम वजह माना जा रहा है। हालांकि आईटी शेयरों में गिरावट रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1