EPFO

EPFO का बड़ा तोहफा! अब PF का 90% पैसा निकाल सकेंगे कर्मचारी, रिटायरमेंट पर मिलेगी SWP सुविधा

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। इन बदलावों से करोड़ों कर्मचारियों को अपने पीएफ के पैसे निकालने में पहले से ज्यादा आसानी हो सकती है।

नए फैसले के मुताबिक, 55 साल से कम उम्र के सदस्य अब अपने पीएफ खाते में जमा रकम का 90 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75 प्रतिशत थी। यानी अब कर्मचारियों को जरूरत के समय ज्यादा पैसा मिल सकेगा। इसके लिए खाते में कम से कम 10 प्रतिशत रकम बचाकर रखनी होगी।इसके अलावा नौकरी छूटने की स्थिति में पीएफ निकालने के लिए इंतजार की अवधि भी 12 महीने से घटाकर सिर्फ दो महीने कर दी गई है।

सबसे खास बदलाव रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों के लिए है। EPFO ने Systematic Withdrawal Plan यानी SWP को भी मंजूरी दी है। इसके तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय हर महीने किस्तों में ले सकेंगे। बची हुई रकम पर EPF के नियमानुसार ब्याज मिलता रहेगा।

हालांकि, SWP की सुविधा शुरू होने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और औपचारिक अधिसूचना का इंतजार है। यह बदलाव रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का विकल्प बन सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1