बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज की होगी वापसी? साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले आई बड़ी खबर

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए चोटों से जूझने के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए फिट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद मेडिकल एक्सपर्ट्स ने उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में नाहिद राणा की टीम में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।

बांग्लादेश लौटे नाहिद राणा
नाहिद राणा कंधे की चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। इसके बाद वह इलाज और रिहैबिलिटेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उन्होंने रिकवरी पूरी की। मेडिकल जांच के बाद अब वह बांग्लादेश लौट चुके हैं और नेट्स में पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, राणा ने 19 नवंबर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारियों और मेडिकल टीम को अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी दी। ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ODI क्रिकेट खेलने के लिए फिट घोषित किया गया है। BCB के एक सूत्र ने बताया कि राणा ने बोर्ड के डॉक्टरों से मुलाकात की थी और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी ODI सीरीज में खेलने की मंजूरी मिल गई है।

चोटों ने लंबे समय तक किया परेशान
नाहिद राणा के लिए बीते कुछ महीने चोटों से भरे रहे हैं। जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें ग्रेड-2 साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया दौरे, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए थे। रिहैब के दौरान उन्हें ग्लूट में भी चोट लगी, जिससे वह UAE में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज नहीं खेल सके। इसके बाद कंधे की चोट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर रहे। बांग्लादेश के चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि टीम राणा की वापसी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। अब फिट होने के बाद उनकी वापसी से टीम को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन ODI और तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। राणा के टीम में लौटने से बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1