जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी घाटी में आतंकी सक्रिय है। दीपावली से एक दिन पहले यानी शनीवार की शाम सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। आपको बता दे कि श्रीनगर के करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में हुए इस आतंकी हमले में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घायल जावनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जैसे ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने करन नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, साथ इलाके की पूरी तरह से नाकेबंदी कर ली गई है। सुरक्षाबल इलाके के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं, साथ ही हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षाबल संदिग्धों से पूछताछ भी कर रहे हैं। पुलिस की भी कई टीमें आतंकियों की तलाशी के लिए तैनात हैं. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
