Corovirus Crisis in Russia

ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट का कहर-इंडोनेशिया में सांसों पर संकट

रूस में Corona से एक दिन में रिकॉर्ड 752 लोगों की मौत हो गई है। रूस में Corona से यह एक दिन में होने वाली मौतों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इससे पहले एक दिन में 726 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इसके साथ ही रूस में Corona से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 142,253 हो गया है। वहीं इंडोनेशिया में Corona ने कहर बरपा रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में कोरोना की विनाशकारी लहर ने ऑक्सीजन का संकट पैदा कर दिया है। आलम यह है कि इंडोनेशिया की सरकार सिंगापुर और चीन समेत अन्य देशों से ऑक्‍सीजन आपूर्ति की गुहार लगा रही है।

इंडोनेशिया में मरीजों से अस्पताल भर गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि Corona संक्रमण बढ़ने से इंडोनेशिया में इस समय हालात गंभीर हो गए हैं। ऐसे में अमेरिका इस देश के लिए मदद बढ़ाने की योजना तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज हम इंडोनेशिया के लिए वैक्सीन की 30 लाख डोज भेज रहे हैं। अमेरिका पहले ही ग्वाटेमाला, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलीविया, अफगानिस्तान और वियतनाम के लिए करीब डेढ़ करोड़ डोज भेज चुका है।

ब्रिटेन में Corona के डेल्टा वैरिएंट का कहर गहराता जा रहा है। देशभर में एक हफ्ते में इस वैरिएंट के 54 हजार 268 नए मामले बढ़ गए। यह बढ़ोतरी इससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले 32 फीसद ज्यादा है। इस बीच, दैनिक मामलों में भी रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 35 हजार 707 नए संक्रमित पाए गए। गत 22 जनवरी के बाद पहली बार एक दिन में इतने संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, साप्ताहिक विश्लेषण से पता चलता है कि डेल्टा के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने और मौत में इस तरह की वृद्धि दर्ज नहीं की जा रही है। इससे जाहिर होता है कि वैक्सीन की दोनों डोज उच्च स्तर पर सुरक्षा मुहैया करा रही है।

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चपेट में आए मेक्सिको में गत सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते नए मामले 29 % बढ़ गए हैं। वहीं श्रीलंका में दो माह बाद पूजा स्थलों, रेस्तरां और सिनेमा को कुछ पाबंदियों के साथ खोल दिया गया है। नए केस में कमी पर यह कदम उठाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक नेपाल और भूटान के लिए वैक्सीन भेजी जा रही है। अमेरिका Corona महामारी से वैश्विक लड़ाई में यह मदद कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी की ओर से जारी बयान के मुताबिक अमेरिका नेपाल के लिए COVID-19 रोधी वैक्‍सीन की 15 लाख और भूटान के लिए 5 लाख डोज भेज रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस में बीते 24 घंटे में Corona संक्रमण के 25,082 नए मामले दर्ज किए गए। इससे रूस में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,858,300 हो गया है। मौजूदा वक्‍त में रूस में सक्रिय मामलों की संख्‍या 433,210 है। मॉस्को क्षेत्र में एक दिन पहले कम से कम 2,487 मामलों की पुष्टि हुई जबकि सेंट पीटर्सबर्ग में 1,978, निज़नी नोवगोरोड क्षेत्र में 527, वोरोनिश क्षेत्र में 423 और क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र में 401 मामलों की पुष्टि हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1