बिहार का रण: RJD का दरकता वोट प्रतिशत तो BJP का मजबूत होता किला, जानें बाकियों का भी हाल

विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में नूरा कुश्ती चालू हो गयी है। हर दल का दावा है कि राज्य के मतदाता उनके पक्ष में गोलबंद है। उनके हिस्से में मतों की बड़ी संख्या EVM के माध्यम से निकलने वाली है। पिछले 4 विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि 2005 के बाद से मतदाताओं का रुझान पूरी तरह से एकतरफा नहीं रहा। पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि 1990 के दशक की धुरी रहनेवाली RJD को फरवरी 2005 के बाद मतदाताओं वह ताकत नहीं दी जो पहले दिया करती थी।

इसका नतीजा रहा कि फरवरी 2005 में 25.07% मतदाताओं को पास रखनेवाली RJD के पास 2015 के विधानसभा चुनाव आते-आते सिर्फ 18.35% मतदाता ही रह गये। हर विधानसभा चुनाव के बाद RJD के मतदाताओं की संख्या कम होती चली गयी। दीगर बात है कि इस दौरान उसे गठबंधन धर्म के तहत अपनी सीटों को भी निरंतर कम करना पड़ा। फरवरी 2005 में RJD ने जहां राज्य के 215 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे।

वहीं, वह महागठबंधन के तहत 2015 में सिर्फ 101 सीटों पर ही प्रत्याशी उतार पायी। इस दौरान JDU के मतों में उतार-चढ़ाव होता रहा। BJP के मत प्रतिशत में निरंतर इजाफा हुआ है। कांग्रेस 2005 से लेकर 2015 तक अपने उसी मतदाताओं के सहारे जीतती-हारती रही है। इधर, LJP के मतों में भी निरंतर गिरावट होते रही है। 2005 में LJP 12.62% मतों पर खड़ी थी वहीं 2015 के चुनाव आते-आते वह 4.83% पर टिक गयी है।

भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त मत
चुनाव – प्रत्याशी- जीते- मत प्रतिशत

फरवरी 2005- 103- 37- 10.97%

अक्तूबर 2005- 102- 55- 15.65%

अक्तूबर 2010- 102- 91- 16.49%

अक्तूबर 2015- 157- 53- 24.42%

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को प्राप्त मत
फरवरी 2005- 84- 10- 05%

अक्तूबर 2005- 51- 09- 6.09%

अक्तूबर 2010- 243- 04- 8.37%

अक्तूबर 2015- 41- 27- 6.66%

जनता दल (यू) को प्राप्त मत
फरवरी 2005- 138- 55- 14.55%

अक्तूबर 2005- 139- 88- 20.46%

अक्तूबर 2010- 141- 115- 22.58%

अक्तूबर 2015- 101- 71- 16.83%

राष्ट्रीय जनता दल को प्राप्त मत
फरवरी 2005- 215- 75- 25.07%

अक्तूबर 2005- 175- 54- 23.45%

अक्तूबर 2010- 168- 22- 18.84%

अक्तूबर 2015- 101- 80- 18.35%

लोक जनशक्ति पार्टी को प्राप्त मत
फरवरी 2005- 178 29- 12.62%

अक्तूबर 2005- 203- 10- 11.10%

अक्तूबर 2010- 75- 03- 6.74%

अक्तूबर 2015- 42- 02- 4.83%

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1