बिहार का रण: RJD खेमे में फिर हुई सेंधमारी, लालू के हर्षवर्धन JDU में शामिल, पूर्व डीजी भी चलाएंगे ‘तीर’

JDU के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह के अनुसार RJD में भगदड़ मची हुई है। उन्होंने इशारों में बताया कि आने वाले समय में RJD के कई नेता JDU में शामिल होंगे। यह बातें उन्होंने शनिवार को पूर्व डीजी सुनील कुमार और RJD के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हर्षवर्धन सिंह को JDU की सदस्यता दिलाने के बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। इस मिलन समारोह का आयोजन JDU प्रदेश कार्यालय में किया गया था।

राजीव रंजन सिंह ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में सर्वाधिक जांच के बाद भी कोरोना के सबसे कम मामले सामने आ रहे हैं। सिंह ने कहा कि परीक्षा में फेल होने के डर से जैसे विद्यार्थी परीक्षा टालना चाहता है, वैसे ही तेजस्वी यादव बिहार में चुनाव टलवाने का हर प्रयास कर रहे हैं। ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे तेज तो तेजस्वी हैं। बिहार में कोरोना का टेस्ट सबसे ज्यादा बिहार में हो रहा है, क्या तेजस्वी को पता नहीं है?

ललन सिंह ने कहा कि अभी चुनाव का समय है, इसलिए बाढ़, कोरोना की बात की जा रही। टिकट भी बांटना है, माल पत्र बनाने का समय है। अगर बोलेंगे नहीं, तो टिकटार्थी कैसे आएंगे। टिकट बांट लेने दीजिये, फिर देखिये, चुनाव में क्या होगा, ये वो भी जानते हैं।

ललन सिंह ने बिहार में दलित सियासत पर कहा कि जितना दलितों के लिए CM नीतीश कुमार ने काम किया उतना किसी ने नहीं किया है। इसके पहले भी जिनका शासन था उस सरकार में दलितों का हाल क्या था, किसी से छिपा हुआ है क्या? नीतीश कुमार को किसी जाति का कार्ड खेलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जदयू में शामिल होने पर कहा कि सुनील कुमार लंबे समय तक पुलिस की सेवा में रहे, पद पर रहते हुए उन्होंने निष्ठा से काम किया है। अब सुनील कुमार बिहार में समाज सेवा का काम करना चाहते हैं। सुनील कुमार के चुनाव लड़ने पर बोले ललन सिंह ने कहा कि ये पार्टी तय करेगी जब चुनाव होगा देखा जाएगा।

पूर्व डीजी सुनील कुमार ने कहा कि तीन दशक से ज्यादा बिहार पुलिस में रहकर जनता के लिए काम किया। इस दौरान कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार के विचार और काम करने के तरीके से प्रभावित होकर JDU में शामिल हुए हैं और जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन करेंगे। वही हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि राजद अब परिवार की पार्टी हो गयी है, इसलिए वहां काम नहीं करना चाहता था। CM नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर JDU में शामिल हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1