Ranbir Alia wedding

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding:मास्टरजी’ ने किया बड़ा खुलासा-रणबीर कपूर- आलिया भट्ट का नहीं होगा वेडिंग रिसेप्शन?

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। शादी संपन्न हो गई है, दोनों सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए हैं, तो अब रिसेप्शन को लेकर चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फैमिली और खास दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर-आलिया ने फेरे लिए। यहां तक कि शादी में ऋषि कपूर के खास दोस्तों को भी निमंत्रण नहीं मिला। ऐसे में वेडिंग रिसेप्शन को लेकर नई और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

पहले खबर थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt) शादी के बाद भव्य रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में देंगें, जिसमें फिल्म जगत से जुड़े लोगों को बुलाया जाएगा। इसके बाद खबर आई कि रिसेप्शन का वेन्यू बदल गया है, ताज में नहीं बल्कि अब ‘वास्तु’ में ही रिसेप्शन भी होगा। इसी बीच कपूर फैमिली के नजदीकी माने जाने वाले कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने चौंकाने वाला दिया है कि अब रिसेप्शन हो ही नहीं रहा।

आलिया-रणबीर के रिसेप्शन पर राजेंद्र सिंह का बयान
NVR24 से बात करते हुए राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने बताया है कि ‘रिसेप्शन है ही नहीं। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। मैंने कपूर फैमिली को बहुत कम समय में डांस सिखाया जो मेहंदी और संगीत पर कपल के लिए सरप्राइज था। दूल्हा-दुल्हन ने किसी भी गाने पर परफॉर्म नहीं किया। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, कपल ने बिल्कुल भी डांस नहीं किया। ये अचानक से प्लान किया गया संगीत समारोह था, इसलिए आलिया की फैमिली से किसी ने परफॉर्म नहीं किया, सिर्फ कपूर ने किया’।

मास्टरजी ने आगे कहा कि शादी भी बहुत कम नोटिस पीरियड में हो रही है। इसलिए सब कुछ जल्दी-जल्दी में हुआ. बता दें कि नीतू कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर मास्टरजी के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की थी, जिसमें नीतू कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर और नातिन समायरा नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर लिखा था ‘हमारा डांस स्क्वैड’।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1