8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर आए चुनाव नतीजे

देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई। सभी सीटों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने तीन में से दो सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। इसके उलट राजस्थान में कांग्रेस को दो सीटें मिलीं और BJP ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जीत दर्ज की। जबकि BJP के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने अन्य 2 सीटों पर कब्जा जमाया।

राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर BJP नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि BJP के सम्मानीय विधायकों एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार। आपने मुझे मेरे गृह प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनकर जो जिम्मेदारी सौपीं है, मैं PM मोदी के मजबूत नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में CM शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए अपने पूरे सामर्थ्य से निभाऊंगा।

राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों में से 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है बीजेपी के खाते में एक सीट ही आई है। जबकि आंध्रप्रदेश की 4सीटें YSRCP के खाते में गई हैं।

वहीं, गुजरात से BJP के नेता नरहरि अमीन, अजय भारद्वाज, रामिलाबेन बारा राज्यसभा सदस्य चुने गए जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। गुजरात कांग्रेस के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने जीत दर्ज की।

मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) के उम्मीदवार डॉ डब्ल्यूआर खरलुखी ने मेघालय से कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर राज्यसभा सीट जीत ली है।

झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों में से एक पर BJP और एक पर JMM ने अपना कब्जा जमाया है।

BJP ने मणिपुर में 28 वोटों के साथ राज्यसभा की एकमात्र सीट पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 24 वोट मिले थे। BJP के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

जबकि मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए हुई वोटिंग में MNF के उम्मीदवार पु के वनलालवेना ने जीत हासिल की। बता दें कि राज्य में यह 9 वां राज्यसभा चुनाव है।

आपको बता दें कि राज्यसभा की 19 सीटों में आंध्र प्रदेश और गुजरात से 4-4, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 3-3, झारखंड से 2 और मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से 1-1 सीट पर चुनाव हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1