आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 20 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 20 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (20 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 20 June 2020 , Aries Horoscope 20 June 2020

जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। कुछ लोगों के साथ गंभीर बातचीत के दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो समस्या बढ़ाने का काम करेगी। सावधान रहें। परिवार की परेशानियों को अनदेखा न करें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 20 June 2020 , Taurus Horoscope 20 June 2020

आज का मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 20 June 2020 , Gemini Horoscope 20 June 2020

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम को आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे। साथ ही उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। जो लोग इंजीनियर हैं उन्हे विदेश से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप बनाकर स्टडी करेंगे, तो उनके सभी प्रश्न सॉल्व हो सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के योग भी हैं, हालांकि उससे बचकर ही रहें। मंदिर में कपूर दान करें, सभी काम में आपको सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 20 June 2020 , Cancer Horoscope 20 June 2020

आज आपको उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये किसी खास से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत हैं। जरुरी काम पहले पूरा कर लें वरना समय धीरे-धीरे आंखो के सामने निकल जायेगा।अंत में आपको निराशा हाथ लगेगी। अच्छा होगा कि किसी अनुभवी से मदद की मांग कर लें। इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। काले कुत्ते को रोटी खिलाए, कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।

सिंह राशि – Singh Rashi 20 June 2020 , Leo Horoscope 20 June 2020

करियर के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है. कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है. बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी. आज काम ज्यादा रहेगा. धैर्य रखें. किए गए कामों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं.बिजनेस या कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा हो सकती है. काम भी बहुत रहेगा. पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन होने के योग हैं. पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद हो सकते हैं. मौसमी बीमारियों से भी परेशानी बढ़ सकतीहै. पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.

कन्या राशि – Kanya Rashi 20 June 2020 , Virgo Horoscope 20 June 2020

आज सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल हो सकते हैं। आपकी कोशिश सफल हो सकती है। आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी को कोई महंगी वस्तु गिफ्ट देने से बचें। पैसों के मामले में आपको सावधान भी रहना होगा। आप जिस समस्या को आसान समझ रहे हैं। वह थोड़ी कठिन हो सकती है।

तुला राशि – Tula Rashi 20 June 2020 , Libra Horoscope 20 June 2020

आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कामकाज में देरी से परेशान न हों।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 20 June 2020 , Scorpio Horoscope 20 June 2020

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आपको सोच-समझ कर बोलना चाहिए। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपके सभी समस्या का निवारण होगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 20 June 2020 , Sagittarius Horoscope 20 June 2020

आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत की जमकर तारीफ होगी। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इसमें फायदा भी होगा। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। आज आपको आपकी सोसाएटी में भी सम्मान मिल सकता है। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा आपको सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, इसमें आपको सफलता मिलेगी। मन्दिर में नारियल का दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

मकर राशि – Makar Rashi 20 June 2020 , Capricorn Horoscope 20 June 2020

आज आप किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे हैं। आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार या पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पुराने कर्मों का पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं, जिनकी प्लानिंग आप पिछले कई दिनों से कर रहें हैं।आप थोड़े कंजूस हो सकते हैं। कोई आपसे चालाकी भी कर सकता है। काम का बोझ बढ़ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान भी होने का भी डर रहेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 20 June 2020 , Aquarius Horoscope 20 June 2020

गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा आपको मनमर्जी के काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। कई कामों की प्लानिंग चल सकती है। नई नौकरी शुरू कर सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। सुस्ती की स्थिति खत्म हो सकती है। नई ऊर्जा का प्रयोग आप बकाया काम और जिम्मेदारियों को निपटाने में करें। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ नई चीजें भी आप सीख सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।कोई खास फैसला करने के लिए दिन ठीक नहीं है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब हो सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 20 June 2020 , Pisces Horoscope 20 June 2020

बिजनेस और नौकरी में तनाव बढ़ सकता है. रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी. आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं. इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं. किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से भी बचें. थकान और आलस्य रहेगा. अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1