Hathras Case

हाथरस में AAP नेता संजय सिंह के ऊपर फेंकी गई स्याही

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य Sanjay Singh के नेृतत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दोपहर में मृत दलित बालिका के परिवार के लोगों से मिला। Aam Adami Party के प्रतिनिधिमंडल पर वापसी के समय काली स्याही फेंकी गई और पीएफआइ के दलाल कहकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग कर इनको वहां से निकाला।

राज्यसभा सदस्य Sanjay Singh के साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, विधायक राखी बिड़लान, पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता हरपाल सिंह चीमा के साथ दिल्ली के विधायक रोहित म्हरौलिया व पवन शर्मा भी थे। इन सभी ने बूलगढ़ी गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट की। इसके साथ ही इन सभी ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का भी आश्वासन दिया। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त परिवार को राशन तथा सब्जी भी प्रदान की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकार का बयान झूठा और हास्यास्पद है। सरकार ने जनता को मुद्दों को भटकाने की कोशिश है। हमारी तो यही मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दीजिए।


संजय सिंह ने कहा कि यहां पर किसी भी आदमी को आने नहीं दे रहे हैं। सब को डंडों से मार रहे हैं। योगी जी क्या कहना चाहते हैं, वह अपने आप को चौकीदार कहते थे। उत्तर प्रदेश की सरकार दरिंदों को बचाने में जुटी हुई है। Sanjay Singh ने कहा कि 22 सितंबर की रिपोर्ट देखिए जिसमें साफ कहा जा रहा है कि बेटी का दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने कहा कि गुड़िया का बयान माना जाना चाहिए क्योंकि अपनी जान गंवाने से पहले उसने दरिंदों का नाम बताया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। CBI ने केस को टेकओवर भी नहीं किया है, यह सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार का मुंह जबानी बयान है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP दंगों की बात कर रही है, ये तो BJP का जन्मसिद्ध काम है। BJP का काम दंगे और जातिवाद फैलाने का रहा है।

इस परिवार से भेंट करने के बाद वापस आते समय जब Sanjay Singh मीडिया से बात कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने राज्यसभा सदस्य Sanjay Singh पर काली स्याही भी फेंकी। राज्यसभा सांसद Sanjay Singh और विधायक राखी बिड़लान पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी। उनके गांव से बाहर आते ही राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के दीपक शर्मा ने कार में बैठे Sanjay Singh और राखी बिड़लान पर स्याही फेंकी। इसके साथ ही वहां पर कुछ लोगों ने Sanjay Singh को संबोधित करते हुए जमकर नारेबाजी की। यह लोग पीएफआइ के दलालों वापस जाओ का नारा भी लगा रहे थे।


इससे पहले प्रशासन ने गांव के मोड़ से 500 मीटर पहले बेरिकेडिंग पर आप नेताओं की गाड़ियां रोक दी गयी थीं। जिला प्रशासन की गाड़ी में उन्हें गांव भेजा गया था। वहां से लौटने के दौरान उनपर सिपाही फेंकी गई। इस दौरान वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगे वहीं आप कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया।इसके बाद आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हंगामा करने वाले लोगों से भिड़ने लगे। हंगामा करने वालों ने उनको भी पीट दिया। वहां पर माहौल बिगड़ने पर पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

बूलगड़ी के पीड़ित परिवार से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के परिवार से सदस्य राज रतन ने मुलाकात की। उन्होंने सारा दोष DM पर मढ़ने के साथ डीम को जेल भेजने की व्यवस्था करने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1