चेन्नई को ₹13,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास का संकल्प नहीं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों का रोजाना का सफर आसान होगा और उद्योग व व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी के मुताबिक, इन योजनाओं से तमिलनाडु में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य के विकास को गति मिलेगी।

कई सीएम के साथ काम करने का मौका मिला”
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें करुणानिधि और जयललिता से बातचीत करने के कई मौके मिले। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने जयललिता, ओ. पन्नीरसेल्वम, ई. पलानीस्वामी और एम.के. स्टालिन के साथ भी काम किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास और यहां के लोगों की सेवा करने का उनका संकल्प कभी नहीं बदला। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ इस दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में उन्होंने देशवासियों के आशीर्वाद और प्यार से सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस 25 साल के सफर में लोकतंत्र की दो अहम ताकतों, जनता के भरोसे और सहकारी संघवाद में उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्यों की तरक्की ही देश के विकास की असली नींव है।

“तमिलनाडु में अर्बन डेवेलपमेंट प्राथमिकता”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में शहरी विकास को बढ़ावा देना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण को चुनौती के बजाय एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसमें सार्वजनिक परिवहन की अहम भूमिका है। बेहतर परिवहन व्यवस्था से लोगों की रोजमर्रा की यात्रा आसान होती है।

चेन्नई मेट्रो के विस्तार पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि वर्ष 2014 में देश का मेट्रो नेटवर्क करीब 250 किलोमीटर था, जो अब बढ़कर 1,100 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि चेन्नई मेट्रो की नई लाइन शुरू होने से नेटवर्क का और विस्तार होगा और यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने चेन्नई में मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बंदरगाहों की कार्यक्षमता में आए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी गति और दक्षता में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि बंदरगाहों पर जहाजों के आने से लेकर उनके रवाना होने तक लगने वाला समय यानी टर्नअराउंड टाइम आधा हो गया है। इससे निर्यात और व्यापार को बढ़ावा मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि बंदरगाहों की बेहतर व्यवस्था के चलते अब भारतीय उत्पाद पहले के मुकाबले कम समय में वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं।

एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते है”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु को लगातार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के विकास के लिए केंद्र की ओर से हर जरूरी सहयोग दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित तमिलनाडु के जरिए ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने सभी को नई परियोजनाओं की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1