SUPREME COURT

पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, जजों की नियुक्ति में SC-ST, OBC और अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने की उठाई मांग

देश की न्यायपालिका में सामाजिक प्रतिनिधित्व और जजों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। 27 नवंबर को लिखे गए इस पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और तबादलों के दौरान समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की जरूरत पर जोर दिया है।

पूर्व CJI गवई ने अपने पत्र में अनुसूचित जाति यानी SC, अनुसूचित जनजाति यानी ST, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC, अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं की भागीदारी का मुद्दा उठाया है।

उनका कहना है कि न्यायपालिका में सामाजिक विविधता और समावेश को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेजियम का हिस्सा रहते हुए इन वर्गों को न्यायपालिका में बेहतर प्रतिनिधित्व दिलाने की कोशिशों का भी जिक्र किया।

गवई ने हाल के घटनाक्रमों पर चिंता जताते हुए कहा कि न्यायपालिका में सभी सामाजिक वर्गों की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।अब इस चिट्ठी के सामने आने के बाद जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था और उसमें सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1