akhilesh yadav

ओपी राजभर का अखिलेश यादव से तीखा सवाल, बोले- आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ‘राधे-राधे’ कहकर फिर कसा तंज

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर नया हमला बोला है।

दरअसल, 28 नवंबर को राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, “मित्र अखिलेश यादव जी, राधे-राधे महाराज।” इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान?

राजभर ने यह तंज मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव संविधान और आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात करके अलग संदेश दे रहे हैं। राजभर ने अपनी पोस्ट में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान, आरक्षण की व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मुस्लिमों को अलग आरक्षण दिया जाएगा, तो दूसरे आरक्षित वर्गों के हिस्से पर क्या असर पड़ेगा?

फिलहाल राजभर की इस पोस्ट ने यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि अखिलेश यादव इस सवाल का क्या जवाब देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1