‘पिंकी फरार’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर Arjun Kapoor व एक्ट्रेस Parineeti Chopra की स्टारर फिल्म ‘पिंकी फरार’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। एक लंबे समय के बाद इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फ़िल्म अब 20 मार्च को रिलीज़ होगी। ‘पिंकी फरार’ के दो पोस्टर एक साथ जारी किए गए हैं। दोनों ही एक्टर्स के अलग-अलग पोस्टर जारी किए गए हैं।

फ़िल्म के पोस्टर को Arjun Kapoor ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मिलिए मेरे पार्टनर इन क्राइम संदीप कौर उर्फ़ Parineeti Chopraसे। Arjun Kapoor व Parineeti Chopra की फ़िल्म 20 मार्च को रिलीज़ होगी।’ इसके अलावा अर्जुन कपूर ने खुद के किरदार के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने लिखा, ‘मिलिए पिंकी दहिया उर्फ संदीप का फरार पार्टनर’। पोस्टर में दोनों ही एक्टर अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक Arjun Kapoor और Parineeti Chopra एक साथ स्क्रीन पर दिख चुके हैं। पहली बार दोनों ने फिल्म ‘इश्कज़ादे’ में एक साथ काम किया था। यह Arjun Kapoor का बतौर एक्टर बॉलीवुड डेब्यू था। वहीं, Parineeti Chopra की दूसरी फ़िल्म थी। वह इससे पहले ‘रिकी बहल वर्सेस लेडीज़’ में काम कर चुकी थीं। ‘इश्कज़ादे’ दर्शकों को ख़ूब पसंद आई थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी ‘नमस्ते लंदन’ में एक साथ आई। अब तीसरी बार दोनों पिंकी फरार में एक साथ नजर आएंगे।

बता दें ‘पिंकी फरार’ का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। दिबाकर इससे पहले दोनों को साथ लेकर ‘इश्कज़ादे’ बना चुके हैं। इस फ़िल्म में Arjun Kapoor रियाणवी पुलिस अफसर का रोल प्ले कर रहे हैं। जबकि Parineeti Chopra कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में काम करने वाली एक लड़की बनी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1