Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. अब CNG के दाम में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है. कल तक CNG का रेट 80.09 रुपये था, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये हो गया है. वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई हैं. पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.
बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है. दिल्ली के अलावा, नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में 108.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 110.64 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 105.31 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल का भाव है. वहीं, मुंबई में डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 96.98 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 97.02 रुपए प्रति लीटर है.
15 मई से शुरू हुई कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
15 मई की सुबह 6 बजे से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था. एक झटके में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया. उस दिन दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया था. वहीं डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था.
19 मई को फिर बढ़े दाम
इसके बाद 19 मई को एक बार फिर कीमतों में इजाफा हुआ. दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया. अब 23 मई को दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
जयपुर में पेट्रोल 109 रुपये के पार
आज हुई नई बढ़ोतरी के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं. जयपुर में पेट्रोल अब 109.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 95.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में नए रेट
पेट्रोल के दाम
दिल्ली – 99.51 रुपये (+0.87)
कोलकाता – 110.64 रुपये (+0.94)
मुंबई – 108.49 रुपये (+0.90)
चेन्नई – 105.31 रुपये (+0.82)
डीजल के दाम
दिल्ली – 92.49 रुपये (+0.91)
कोलकाता – 97.02 रुपये (+0.95)
मुंबई – 95.02 रुपये (+0.94)
चेन्नई – 96.98 रुपये (+0.87)
तेल कंपनियों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में वैट और टैक्स की दरें अलग होने की वजह से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

