बंगाल का दंगल: जून 2021 तक मुफ्त मिलेगा राशन, CM ममता ने की घोषणा

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार को रानीगंज सियारशोल में पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन द्वारा आयोजित परिसेवा प्रदान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP पर जमकर प्रहार किया। और कहा कि BJP सिर्फ वोट के लिए लंबे-चौड़े वादे करती है। फिर उसे भूला दिया जाता है। जबकि तृणमूल कांग्रेस बंगाल के हर लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कोरोना काल के लिए जून 2021 तक सभी के लिए राशन फ्री देने की बात कही है।

सुश्री बनर्जी ने कहा कि BJP तूफान की गति की तरह झूठ बोलती है, कुप्रचार करती है, दंगा फैलाती है, घरों में आगजनी करती है, भाई को भाई से लड़ाती है। तृणमूल बिल्कुल इसके उलट है। वह तूफान की गति की तरह राज्य में विकास करती है। बंगाल को कभी गुजरात बनने नहीं दिया जायेगा। गुजरात को रिजेक्ट करती है। BJP यहां उत्तर प्रदेश की तरह यहां गुंडागर्दी का राज कायम करना चाहती है। बंगाल में यह कभी नहीं होगा। प्रचार पाने के लिए रैली में अपने ही लोगों की हत्या करने का काम तृणमूल नहीं करती है।

CM सुश्री बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही वादों की झड़िया लगा दी जाती है। बाद में लोगों को अप्रैल फूल बना दिया जाता है। आसनसोल दुर्गापुर में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने क्या किया है? बिहार में चुनाव के दौरान मुफ्त में राशन दिया गया। चुनाव खत्म राशन खत्म। बंगाल में ऐसा नहीं है। कोरोना काल के लिए जून 2021 तक सभी के लिए राशन फ्री है।

CM ने कहा कि कोल माफिया को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सारे कोल माफिया BJP के साथ हैं। कोयला केंद्र सरकार की संपत्ति है। इसकी रखवाली राज्य सरकार की पुलिस नहीं करती है। इसकी रखवाली का दायित्व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी CISF का है। अवैध खदानों को लीगलाईज करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया गया था। इससे अवैध खनन का कार्य बंद हो जाता और जो लोग जीवन दांव पर लगाकर इस तरह के कार्य के साथ जुड़े हैं। उनके साथ अनेकों को रोजगार मिलता। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

CM ने कहा कि चुनाव के पूर्व बड़े- बड़े वादे करने वाली BJP रेल, सेल, कोल, चिरेका, बैंक, बीएसएनएल, एयरपोर्ट, डिफेंस सभी को बेचने, बंद करने या निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की सारी संपत्ति समाप्त हो जायेगी, तो आम जनता का क्या होगा? हमलोग जबतक जिंदा रहेंगे एक भी संस्था का निजीकरण करने, बेचने या बंद होने नहीं दिया जायेगा।

CM ने कहा कि कृषि क्षेत्र में काला कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास कर रही है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, दिल्ली किसी भी राज्य के किसान कृषि कानून को लेकर आंदोलन करते हैं तो तृणमूल उसका समर्थन करेगी। तृणमूल बंद का समर्थन नहीं करती है। इसके बावजूद किसानों के हित में मंगलवार के बंद का समर्थन किया है। दोपहर 3 बजे तक यह बंद था। जिसके कारण ही वे सभा में 3 बजे के बाद आयीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1