Paytm Removed From Google

Google Play Store से Paytm ऐप को नहीं कर पाएंगे डाउनलोड, जानिए क्या है वजह…

अगर आप भी Paytm ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है, क्योंकि Google Play Store से लोकप्रिय मोबाइल पेमेंट ऐप Paytm को हटा दिया है। जिसके बाद यूजर्स इस ऐप का डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। Paytm सर्च करने पर कंपनी के अन्य ऐप्स Paytm for business, Paytm money, Paytm Mall अभी भी Play Store पर मौजूद है। इसके अलावा हमने Apple App Store पर इसे चेक किया तो यह ऐप वहां डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Paytm को केवल Google Play Store से ही हटाया गया है, लेकिन अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो App Store यह ऐप अभी मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक Google Play Store से Paytm को हटाने का कारण सामने नहीं आया है। इस बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि Google ने यह फैसला क्यों लिया है।


हालांकि, अगर आपके फोन में पहले से Paytm मौजूद है तो अभी भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप की मदद से न केवल रिचार्ज किया जाता है, बल्कि छोटी-बड़ी सभी पेमेंट से लेकर शॉपिंग और इन्वेस्टमेंट के लिए भी इस ऐप का काफी इस्तेमाल किया जाता है।
Google Play Store से Paytm को रिमूव करने के बाद Paytm ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यूजर्स को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यह ऐप Google Play Store पर कुछ समय के लिए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन जल्द ही हम वापसी करेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि यूजर्स का पैसा पूरी तरह से सेफ है और आप जल्द ही इसे उपयोग कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1