पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन, 2 जवान शहीद 1 नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकियों का आतंक जारी है। ऐसे में रविवार को पाकिस्तान ने भी सीजफायर का उल्लंघन किया है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। इस बार पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सीजफायर तोड़ा है। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा एक नागरिक की भी मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना के 3 जवान समेत 8 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल पर इस वक्त माहौल गर्म है। पाकिस्तान की बौखलाई सेना तंगधार, नौगाम और कुपवाड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रही है।

भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत को जोरदार जवाब दिया है। दोनों देश की सेनाओं द्वारा मोर्टार शेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस कार्रवाई से पाक अधिकृत कश्मीर में काफी नुकसान हो गया है।

2 जवान शहीद, 5 नागरिक घायल

सुरक्षाबलों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग की चपेट में रविवार को दो भारतीय सैनिक आ गए। फायरिंग में 3 जवान घायल हो गए हैं। जबकि जवानों के अलावा गोलीबारी में 5 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है।

वहीं इस ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान चित्रकूट गांव में हुआ है, जहां पाकिस्तानी गोलीबारी में 6 घर तबाह हो गए। गुंडी साल नामक स्थान में भी दो घर पाकिस्तानी गोलाबारी में तबाह हुए हैं। पाकिस्तानी फायरिंग एक कश्मीरी नागरिक की बी जान चली गई। हालांकि सुबह से दोनों देशों के बीच गोलीबारी रुकी हुई है लेकिन तनाव बना हुआ है।

बता दें पाकिस्तान सर्दियों की बर्फबारी शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को भारत भेजना चाहता है। इसलिए पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार फायरिंग कर रहा है, ताकि घुसपैठ के दौरान आतंकियों को कवर फायरिंग मिल सके और वे भारत की सीमा एंट्री ले सकें। सकें। हालांकि एलओसी पर भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है और पाकिस्तानी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

जम्मू कश्मीर में इससे पहले बारामूला में पाकिस्तान की गोलीबारी की चपेट में एक भारतीय सेना आकर शहीद हो गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1