भारत के आगे झुका PAK, दोनों अधिकारियों को किया रिहा, जानिए क्या है पूरा मामला

लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की खबरें और पिछले कई महीनों से युद्ध विरोम के उलंघन की खबरें तो लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब पाकिस्तान के अंदर मौजूद भारती के राजनयिक को बीते कई दिनों से परेशान किया जा रहा है। जहां बीते दिनों पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का पीछा करने जैसी खबरें आई थी तो वहीं बीते सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के लापता होने की खबर सामने आई जिसके बाद पाकि्स्तान की ओर से कहा गया कि दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस पर भारत की कड़ी आपत्ती के बाद दोंनो भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को रिहा कर दिया है। इस मामले पर पहले तो पाकिस्तान ने कहा था कि दोनों अधिकारियों की एक्सीडेंट के मामले में गिरफ्तारी की गई है। हालांकि अब पाकिस्तान की तरफ से दोनों अधिकारियों को भारत को सौंप दिया गया है।

आपको बता दें पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के लापता होने की खबर आने के बाद उच्चायोग के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो लापता भारतीय अधिकारियों के मामले को उठाया। जिस पर सोमवार की देर शाम पाकिस्तान ने कहा कि एक युवक के एक्सीडेंट के मामले में दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई है। इस पर भारत ने दोनो अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया, और डिमार्श जारी कर ये साफ कर दिया गया कि भारतीय अधिकारियों से कोई पूछताछ नहीं होगी या उनका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तानी अधिकारियों की होगी।

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद भारत ने दोनों को पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित कर उन्हें पाकिस्तान रवाना कर दिया गया था। बता दें मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले आबिद और ताहिर भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाते थे। इस मामले में एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों ही भारतीय सेना की खूफिया जानकारी हासिल करने की कोशिश करते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1