Dhanteras

धनतेरस 2026: 6 नवंबर को मनेगा त्योहार, जानें सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय

धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत होती है। साल 2026 में धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हालांकि, त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर की सुबह तक रहने के कारण लोगों के मन में तारीख को लेकर असमंजस है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और प्रदोष काल के आधार पर धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी।

गुरुग्राम में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 3 मिनट से रात 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। वहीं, प्रदोष काल शाम 5 बजकर 34 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन और अन्य घरेलू सामान खरीदना शुभ माना जाता है। भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर पूजा और शुभ खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, खरीदारी हमेशा अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ही करें।

धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त?

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त – 06:02 पी एम से 07:57 पी एम
  • प्रदोष काल – 05:33 पी एम से 08:09 पी एम
  • वृषभ काल – 06:02 पी एम से 07:57 पी एम

धनतेरस के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026

6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस 2026 के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • धनतेरस 2026 के दिन का चौघड़िया मुहूर्त
  • चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
  • लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
  • अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
  • काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
  • शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
  • रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
  • उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
  • चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1