Subsidies

दिवाली पर सीएम योगी का उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में भेजे 1500 करोड़ रुपये

दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं और उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को बड़ी राहत दी है। इसके लिए करीब 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि जारी की गई है।

लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक सौंपे। इस योजना के तहत सब्सिडी की रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य दीपावली के मौके पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत देना है। खासतौर पर उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसका मकसद गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। सरकार की इस सौगात से लाखों परिवारों को त्योहार के समय आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1