Malviya Nagar

Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर में भीषण आग पर बोले, आशीष सूद- थोड़ा सब्र रखिए…

Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही मौके से 47 लोगों का रेस्क्यू भी किया गया. इस बीच दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, थोड़ा सब्र रखिए.

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में अग्निकांड पर कहा कि- इमारत का वह मालिक, जो लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार है, उसे गिरफ़्तार किया जाएगा. हम किसी भी अवैध इमारत और दोषी पाए जाने वालों को नहीं बख्शेंगे. थोड़ा सब्र रखिए. सब पर कार्रवाई होगी.
‘फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) होटल’ में लगी है आग
उधर, डीएफएस के अनुसार, आज सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित ‘फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) होटल’ में आग लगने की सूचना मिली थी. स्थानीय पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने तथा राहत कार्य शुरू किया.डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है.

पुलिस, दमकल सेवाओं और अन्य आपातकालीन टीमों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया.अधिकारियों ने अत्यंत दुख के साथ बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है.

मालवीय नगर अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, बोले- ‘पीड़ितों पर ही दोष मढ़ रही दिल्ली सरकार’

उन्होंने बताया कि बचाव और तलाश अभियान अभी भी जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं.अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें अधिकतर लोग मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी हैं.अधिकारियों के अनुसार, पहले यह जानकारी दी गई थी कि आग सुबह करीब 8.45 बजे लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी थी. हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग वास्तव में मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी क्षेत्र स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ गेस्ट हाउस में लगी.उन्होंने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1