कड़ी सुरक्षा के बीच रणवीर सिंह से मिले पंजाबी रैपर सुल्तान, गले लगाकर किया जोरदार स्वागत

‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों कम ही सार्वजनिक रूप से नजर आ रहे हैं। इसी बीच, शनिवार 24 अक्टूबर को उनकी मुलाकात पंजाबी रैपर सुल्तान ढिल्लों से हुई। सुल्तान मुंबई में Spotify India के ‘रैप 91 लाइव’ के पांचवें संस्करण में शामिल होने पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह सुल्तान ढिल्लों को गले लगाकर उनका स्वागत करते और उनसे बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

सुल्तान ढिल्लों संग रणवीर सिंह की हुई मुलाकात
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पंजाबी रैपर सुल्तान ढिल्लों से गर्मजोशी से मिलते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। वहीं, रणवीर अपनी रंगीन प्रिंट वाली ओवरसाइज्ड शर्ट में दिखाई दिए। उनके इस स्टाइलिश और अनोखे लुक ने एक बार फिर उनके पुराने फैशन अंदाज की याद दिला दी, जो अक्सर सुर्खियों में रहता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच रणवीर सिंह निकले घर से बाहर
रणवीर सिंह के साथ पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हाल ही में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। हालांकि, रणवीर पिछले कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सुल्तान ढिल्लों के साथ उनकी इस मुलाकात ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। दोनों की बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

पंजाबी रैपर सुल्तान के हिट गाने
सुल्तान अपने लोकप्रिय गीत ‘जट्ट डोंट केयर’ के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उनके अन्य गीतों में ‘पफ पफ पास’, ‘ललकारा’, ‘कर्फ्यू’, ‘वेपन’, ‘वी डोंट प्ले’ और ‘शिकारी’ शामिल हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देखा गया था, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आई थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे। इस फिल्म से फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में हैं। ‘प्रलय’ को एक जॉम्बी थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसकी कहानी महामारी से तबाह हो चुके मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1