LUCKNOW SBI CORONA

लखनऊ: SBI में स्टॉफ के 11लोग हुए कोविड पॉजिटिव,मुख्यालय किया गया सील

लखनऊ- कोरोना का कहर लगातार जारी है। हजरतगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्यालय में Corona का संक्रमण फैला है। भारतीय स्टेट बैंक मुख्यालय के 11 स्टाफ के Corona पॉजिटिव मिले है। SBI मुख्यालय में Corona पॉजिटिव मरीज मिलने से बैंक स्टाफ में हड़कंप का माहौल है। जिसके बाद भारतीय स्टेट बैंक मुख्यालय अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद बैंक स्टाफ में हड़कंप का माहौल है। SBI की पूरी बिल्डिंग को सेनेटाइज कराया जा रहा है।

दरअसल 3 दिन पहले बैंक के आरएसीपी सेक्शन में एक स्टाफ की Corona संक्रमित मिला था। जिसके बाद परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया था। 1 दिन बाद प्रथम तल स्थित कल को सील कर दिया गया था। इसके बाद करीब 80 स्टाफ की Corona जांच कराई गई। बुधवार को जांच रिपोर्ट में 11 स्टाफ Corona पॉजिटिव पाई गया।

इसके बाद बैंक मैनेजमेंट ने 48 घंटे के लिए SBI मुख्यालय बंद करने के आदेश जारी किए। बैंक के आधिकारिक सूत्रों ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ATM डिपार्टमेंट के एक डीजीएम, 2 एजीएम समेत अन्य 11 स्टाफ़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य स्टाफ़ की भी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि SBI मुख्यालय में करीब 600 से अधिक स्टाफ कार्यरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1