ayodhya update

जानिए बदले डिजाइन के बाद कैसा होगा राम मंदिर?

अयोध्या- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। अगस्त के पहले हफ्ते से राम नगरी में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पांच अगस्त को भूमि पूजन होगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को दोपहर 12.15 मिनट पर Ayodhya में भव्य राम मंदिर की नींव रखी जाएगी। 11 पंडितों की टीम भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन कराएगी।

अब तीन मंजिला होगा मंदिर

शिलान्यास की तैयारियों के बीच राम मंदिर के नए मॉडल की पहली तस्वीर सामने आई है। प्रस्तावित राम मंदिर के नए मॉडल में कुछ बदलाव किए गए हैं। पुराने मॉडल के अनुसार, 2 मंजिला मंदिर का निर्माण होना था, लेकिन नए मॉडल में मंदिर 3 मंजिला होगा। इतना ही नहीं, मंदिर की ऊंचाई से लेकर गुंबद की संख्या में भी परिवर्तन किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मंदिर का आकार बढ़कर 84600 वर्गफीट हो गया है, जो पहले के प्रस्तावित मंदिर के दोगुने से करीब 10000 वर्गफीट ज्यादा है।


इसमें गूढ़ मंडप समेत कीर्तन व प्रार्थना के लिए भी मंडप की व्यवस्था की गई है।
पहले जहां मंदिर की क्षमता 20000 भक्तों की थी, वहीं अब 50000 से ज्यादा भक्त एक साथ पूजा कर सकते हैं।


भव्य राम मंदिर का नया स्वरूप 3 मंजिला होगा। इसकी लंबाई 268 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी। इसकी ऊंचाई पहले 128 फीट थी, जिसे अब बढ़ाकर 161 फीट कर दिया गया है। गुंबद की संख्या भी पांच कर दी गई है। हालांकि, इन बदला के बाद भी मंदिर का मूल लुक लगभग पुराने मॉडल जैसा ही रहेगा। मंदिर के गर्भ गृह और सिंह द्वार के नक्शे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, राम मंदिर में अग्रभाग, सिंह द्वार, नृत्य मंडप रंग मंडप और सिंह द्वार के अलावा बाकी नक्शे में बदलाव हुआ है।

तीन मंजिला मंदिर में होंगे 318 खंभे

तीन मंजिला मंदिर में 318 खंभे होंगे और हल तल पर 106 खंभे बनाए जाएंगे। वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा मंदिर के नक्शे को नए सिरे से तैयार करने में जुटे हैं। सोमपुरा ने बताया कि मंदिर के मुख्य परिसर का क्षेत्रफल भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर मॉडल के स्वरूप में बदलाव संतों और ट्रस्ट की इच्छा के अनुसार ही किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1