Fatty Liver से छुटकारा पाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना दवा के भी लिवर को रख सकते हैं हेल्दी!

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए केवल दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। नियमित एक्सरसाइज, संतुलित खानपान और बेहतर लाइफस्टाइल अपनाकर लिवर की सेहत में सुधार किया जा सकता है। खासतौर पर फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए रोजाना व्यायाम करना फायदेमंद हो सकता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, वजन में ज्यादा बदलाव किए बिना भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए लिवर में जमा फैट कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने एक क्लिनिकल स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि 8 हफ्ते की रेजिस्टेंस ट्रेनिंग से लिवर फैट में करीब 13 फीसदी तक कमी देखी गई। डॉ. सेठी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को लिवर की सेहत बेहतर रखने वाली अहम आदत बताया है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से लिवर फैट होगा कम
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के तहत डंबल उठाना, रेजिस्टेंस बैंड से एक्सरसाइज करना और अपने शरीर के वजन से किए जाने वाले व्यायाम शामिल हैं। डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, इस तरह की एक्सरसाइज से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है। इससे मांसपेशियां ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल कर पाती हैं और शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। खास बात यह है कि इन एक्सरसाइज का फायदा वजन कम हुए बिना भी मेटाबॉलिक हेल्थ पर देखने को मिल सकता है।

हफ्ते में 2-3 दिन करें रेजिस्टेंस ट्रेनिंग
फैटी लिवर की समस्या से बचने और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में 2-3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए डंबल, रेजिस्टेंस बैंड या बॉडीवेट एक्सरसाइज से शुरुआत की जा सकती है। खास बात यह है कि वजन कम न होने पर भी नियमित व्यायाम से लिवर की सेहत में सुधार संभव है। इसके अलावा, कुछ ड्रिंक्स भी लिवर हेल्थ को सपोर्ट कर सकती हैं। इनमें चुकंदर का जूस, कॉफी और ग्रीन टी शामिल हैं।

ये 3 चीजें लिवर को करती हैं डिटॉक्ट
डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, चुकंदर का जूस, कॉफी और ग्रीन टी लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं, लेकिन नैचुरल शुगर के कारण इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। वहीं, बिना चीनी वाली कॉफी फैटी लिवर और लिवर में फाइब्रोसिस के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी तरह की एक्सरसाइज शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या स्वास्थ्य संबंधी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। NVR24 इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1