Two burnt alive in Kushinagar

कुशीनगर: पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो की मौत,मची अफरा तफरी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कप्तानगंज कस्बे में मंगल की बाजार में रिहायशी एरिया में स्थित अवैध पटाखा Factory में बुधवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। अंदर रखे पटाखों की आवाज सुन व उठते धुएं को देख पूरा मोहल्ला सकते में आ गया। बगैर देर किए लोगों ने खबर पुलिस व फायर कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। बचाव कार्य के दौरान 2 शव बरामद हुए, आग आसपास के 2 अन्य घरों में भी फैल गई है।

कस्बा निवासी जावेद ने दीपावली को लेकर घर के ही एक हिस्से में अवैध पटाखा जमा कर रखा था। सुबह 7 बजे घर में अचानक आग लग गई। पटाखों की आवाज व घर से निकलते धुएं को देख लोग सकते में आ गए।


सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से आग को काबू करने में जुट गए। आग की लपटें देख आस पास के लोग दहशत में हैं। जावेद के घर से पूरी तरह जल चुके दो शव मिले हैं। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें सीएचसी ले जाया गया है।


दुर्घटना में हुई मौत

नाजिया उम्र (14 वर्ष) पुत्री अली हसन निवासी कस्बा कप्तानगंज मंगल बाजार

जावेद (35 वर्ष) पुत्र स्‍वर्गीय अनवर, निवासी कस्बा कप्तानगंज मंगल बाजार

फातिमा (52) पत्नी अनवर, निवासी कस्बा कप्तानगंज मंगल बाजार

SP विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस व दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य के दौरान 2 शव बरामद हुए। अंदर कितने लोग थे यह अभी कंफर्म नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। मकान मालिक पर रिहायशी इलाके में पटाखा रख गोदाम बनाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1