Arnab Goswami Arrested

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर आया शिवसेना और कांग्रेस का बयान,जानिए कौन क्या कहा…

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ Arnab Goswami को 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में Mumbai Police ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिपब्लिक न्यूज चैनल का दावा है कि Arnab को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है। वहीं, Arnab के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर शिवसेना और कांग्रेस का भी बयान आया है। शिवसेना नेता Sanjay Raut ने Arnab Goswami को बदले की भावना के तहत गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने Arnab की गिरफ्तारी को दिवंगत अन्वय नायक के लिए श्रद्धांजलि करार दिया है।

खुदकुशी के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया-

Arnab Goswami पर पुलिस की कार्रवाई क्या बदले की भावना से हुई पुछे जाने पर Sanjay Raut ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है। पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि उस चैनल ने हम सबके खिलाफ जिस प्रकार का बदनामी का कैंपेन चलाया था, झूठे इल्ज़ाम लगाए थे। हमने तो ये कहा कि कोई झूठे इल्ज़ाम लगाता है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।

महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने अर्नब की गिरफ्तारी को दिवंगत अन्वय नाइक की श्रद्धांजलि बताया है। उन्होंने कहा, ‘अन्वय नाइक और उनकी मां को Arnab Goswami के चैनल द्वारा 80 लाख रुपये का बकाया भुगतान करने में विफल रहने के बाद आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था।’

जानें क्या है 2018 का वह मामला-
उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उस वक्त की फडणवीस सरकार इस मामले की जांच करने और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने में में विफल रही। राजनीतिक दबाव बहुत था और तत्कालीन फडणवीस सरकार ने स्पष्ट कारणों से मामले को दबा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अर्नब का बचाव इसलिए कर रही थी, क्योंकि उनका चैनल उनके एजेंडे को आगे ले जा रहा था। अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की निंदा करने के बजाय BJP को न्याय दिलाने में अपनी विफलता पर शर्म महसूस करनी चाहिए। नाइक परिवार के लिए। हम महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हैं।

पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते ने पुष्टि की कि Arnab Goswami को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरणों देने से इनकार कर दिया। अर्नब को अलीबाग ले जाया जा रहा है और आज बाद में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की कथित आत्महत्या के मामले में उकसाने के आरोप में IPC की धारा 306 के तहत अर्नब को गिरफ्तार किया गया है। मई 2018 में आत्महत्या से पहले लिखे एक खत में अन्वय नाइक ने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिजाइन कराने के बाद भुगतान नहीं किया था।

अर्नब की गिरफ्तारी से प्रकाश जावड़ेकर नाराज, बोले- यह आपातकाल जैसा

जानिए क्या है पूरा मामला
53 वर्षीय इंटीरियर डिज़ाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक मई 2018 में अलीबाग तालुका के कावीर गांव में अपने फार्महाउस पर मृत पाए गए थे। अन्वय फर्स्ट फ्लोर पर मृत पाए गए, जबकि उनकी मां का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला था। इसके बाद 48 वर्षीय अन्वय की पत्नी अक्षता नाइक ने मामला दर्ज कराया था। उस घटना के बाद जो सुसाइड नोट मिला, उसमें मृतक ने आरोप लगाया था कि उसे और उसकी मां को अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उन्हें Arnab Goswami और 2 अन्य फिरोज शेख और नितेश सरदा के द्वारा 5.40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया।

मई 2020 में अन्वय नाइक की बेटी अदन्या ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से से दोबारा जांच करने की गुहार लगाई। अदन्या ने आरोप लगाया कि अलीबाग पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने नए सिरे से जांच की घोषणा की। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने यह कहते हुए मामला बंद कर दिया था कि मामले में दर्ज लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1