कर्नाटक में कांग्रेस के 3 विधायक बगावत के मूड में! इस्तीफे की धमकी के पीछे जंगली हाथियों का मुद्दा

कर्नाटक में जंगली हाथियों के रिलोकेशन को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। हासन जिले के बेलूर क्षेत्र से जंगली हाथियों को चिकमगलूर जिले के भद्रा वन्यजीव अभयारण्य में भेजे जाने की योजना का कांग्रेस के तीन विधायकों ने विरोध किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए जरूरत पड़ने पर अपने पद से इस्तीफा देने तक की चेतावनी दी है। विरोध करने वाले विधायकों में मुडीगेरे की विधायक नयना मोटम्मा, श्रृंगेरी के विधायक टी.डी. राजेगौड़ा और चिकमगलूर के विधायक एच.डी. थम्मैया शामिल हैं। तीनों का कहना है कि हाथियों के रिलोकेशन से मलनाड क्षेत्र में नई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

वन विभाग का क्या है वर्जन
वन विभाग ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि 25 नवंबर से हाथियों को रिलोकेट करने का अभियान नहीं चलाया जाएगा। इसके बावजूद मुडीगेरे इलाके में अभियान जारी रहने से कांग्रेस विधायकों में नाराजगी है। इससे गोनिबीडू होबली के 20 से अधिक गांवों में हाथियों के हमले का खतरा भी बढ़ गया है। विधायक नयना मोटम्मा और टी.डी. राजेगौड़ा ने इस पर असंतोष जताया है।
वहीं, इस विवाद के बीच कांग्रेस में पावर-शेयरिंग को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। नयना मोटम्मा और एच.डी. थम्मैया को मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद उन्हें निगमों या बोर्डों में अध्यक्ष पद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हालिया नियुक्तियों में तारिकेरे विधायक जी.एस. श्रीनिवास को कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य दावेदार पार्टी के भीतर पदों और मौकों के बंटवारे से नाखुश
इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चा भी तेज हो गई है। विधायक टी.डी. राजेगौड़ा ने नयना मोटम्मा और एच.डी. थम्मैया का साथ देते हुए पार्टी में सत्ता-साझेदारी और पदों के बंटवारे को लेकर नाराजगी जताई है।
मलनाड क्षेत्र में इंसानों और हाथियों के बीच बढ़ता संघर्ष जहां लोगों और फसलों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं तीन कांग्रेस विधायकों की नाराजगी ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब नजर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस आलाकमान के अगले कदम पर है। सवाल यह भी है कि विधायकों की नाराजगी सिर्फ हाथियों के रिलोकेशन को लेकर है या फिर निगम-बोर्डों में नियुक्तियों और सत्ता-साझेदारी से जुड़ा असंतोष भी इसकी बड़ी वजह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1