Kanhaiya Lal Murder

Udaipur Killing: कन्हैया लाल के परिवार से मिलने के बाद जानें ये है सीएम अशोक गहलोत का पहला रिएक्शन

Udaipur Murder Case: अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) ने कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) के परिजनों से उनके घर मुलाकात की है। इस दौरान वो संवेदनाएं देते हुए दिखाई दिए। वहीं, कन्हैया के घर से निकलने के बाद अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ये घटना बहुत ही दुखद है। इस हत्या से पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा कि हत्यारों के इंटरनेशनल तार जुड़े हैं। सीएम ने आगे कहा कि, इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई।

सीएम अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) ने कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा है। वहीं, उन्होंने गंभीरता से इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, प्रदेश की जनता और देश के लोगों में इस मामले को लेकर गुस्सा है और ये साफ दिख रहा है। हमारी पुलिस ने अच्छा काम करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, कुछ ही समय में ये भी पता चल गया कि इन दोनों आरोपियों का इंटरनेशनल कनेक्शन है।

फास्ट कोर्ट में सुनवाई हो- अशोक गहलोत

सीएम अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) ने कहा कि, हम इस को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से बात करेंगे और हमारी पूरी कोशिश होगी की इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और आरोपियों को एक हफ्ते में सजा मिले। बता दें, इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि, ‘इस केस में धर्म का कोई एंगल है। सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है आगे भी हम लोग कारवाई करेंगें। UAPA की घारा में केस दर्ज किया गया है।’ उन्होंने बताया, ‘ये दोनों आरोपी पाकिस्तान जाते थे। इनका इंटरनेशनल लिंक था।’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1