Maharashtra Politics

Maharashtra CM Swearing-in Ceremony: एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, देवेंद्र फडणवीस बनें डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे ने शपथ ली है। उन्हें राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई।
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ
एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और भाजपा (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnvais) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज भवन पहुंचे
देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnvais)और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राज भवन पहुंच गए हैं। एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेगें, वहीं देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम होंगे।
जेपी नड्डा बोले- डिप्टी सीएम का पद संभाले फडणवीस
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नाम की सीएम पद पर घोषणा की गई है। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnvais)ने बड़ा दिल दिखाया है। हालांकि हमने फडणवीस ने आग्रह किया है वो सरकार में रहे और डिप्टी सीएम का पद संभाले।
एकनाथ शिंदे बोले- देवेंद्र फडणवीस जैसा इंसान मिलना मुश्किल
एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि संख्या बल के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnvais)हम से कहीं आगे हैं। उनके पास अपने 106 विधायक हैं, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बाला साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnvais)जैसा इंसान मिलना मुश्किल है। बाला साहेब ठाकरे के एक शिव सैनिक को मौका दिया है। शिवसेना के 40 विधायकों सहित कुल 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमने उनकी मदद से अब तक यह लड़ाई लड़ी है। इन 50 लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं। इन सभी लोगों ने एकनाथ शिंदे जैसे छोटे कार्यकता का साथ दिया है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1