देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाया जा रहा है- कन्हैया कुमार

जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (JNU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार उपचुनाव के बहाने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा। कन्हैया ने कहा कि देश कि संस्कृति और आजादी दोनों खतरे में हैं। हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है तो वहीं कन्हैया ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रशंसा की।

कन्‍हैया ने कहा कि देश को बनाने में जितनी भूमिका पंडित नेहरू की थी, उतनी ही मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की भी थी, लेकिन आज मोदी सरकार के रवैये के कारण देश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं, बेरोजगार युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण गलत रास्ता चुन रहे हैं, महिलाएं घर में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। लेकिन इन समस्याओं को राजनीति बहस से दूर कर दिया गया।

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि देश की संस्कृति और आजादी दोनों खतरे में है। हिन्‍दू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाया जा रहा। वे नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सुधीर कुमार शर्मा के पक्ष में हबीबपुर शाहजंगी पहाड़ स्थित मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और सुखाड़ के हालात थे। पटना में बारिश हुई और वहां का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। समस्या दूर करने के बजाय बीजेपी और जेडीयू वाले एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे थे। सभा में कन्हैया कुमार के अलावा अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1