US presidential debate 2020

ट्रंप ने भारत पर लगाया आरोप-नहीं दिए कोविड से हुई मौतों के सही आंकड़े

अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन के साथ बहस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Coronavirus की मौतों को लेकर बड़ा बयान दिया। अपने संबोधन के दौरान Coronavirus से अमेरिका में हुई मौतों के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने बोलते हुए चीन और रूस के साथ भारत पर भी मौत का सही आंकड़ा नहीं देने का आरोप लगा दिया।


ट्रंप अमेरिका में Lockdown लगाने और लाखों लोगों की मौत पर अपनी नीतियों का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वो वक्त पर Lockdown नहीं लगाते तो इससे भी ज्यादा लोगों की मौत होती। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, ‘अगर हमने देश को खोले रखा होता तो बस दो लाख ही नहीं, इससे ज्यादा लोगों की जान गई होती। ये सब चीन की गलती है। और जब आप आंकड़ों की बात करते हैं तो आपको क्या पता चीन में कितने लोगों की मौत हुई है। रूस में कितने लोग मरे हैं या फिर भारत में कितने लोग मरे हैं। ये लोग सही आंकड़े नहीं देते हैं।’

ट्रंप ने जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘जब मैंने Lockdown लगाया तो आपने मुझे रेसिस्ट, नस्लवादी बताया था। आपको लगा था कि ये बहुत बुरा फैसला था, लेकिन डॉक्टर फाउची ने खुद कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लाखों जिंदगियां बचाई हैं।’


बता दें कि अमेरिका ने फरवरी-मार्च से ही देश बंद करना शुरू कर दिया था। ट्रंप ने सबसे पहले कई देशों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन लगाया था, जिसे लेकर शुरुआत में उनकी आलोचना हुई थी। हालांकि, ट्रंप Coronavirus को हमेशा डाउनप्ले करते रहे हैं यानी कम खतरनाक बताते रहे हैं, इसे लेकर भी उनकी आलोचना हुई है।

फिलहाल अमेरिका Coronavirus के सबसे ज्यादा मामलों में पूरी दुनिया में नंबर वन है। यहां अब तक संक्रमण के 71,48,009 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 2,05,069 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां फिलहाल कुल एक्टिव केस 41,48,332 हैं, वहीं, 27,94,608 लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं। बता दें कि नवंबर के शुरुआती हफ्ते में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1