इतिहास रचेंगी IMA की पहली महिला कैडेट्स, 13 जून को कंधे पर सजेंगे लेफ्टिनेंट के सितारे

भारतीय सैन्य इतिहास में 13 जून का दिन खास होने जा रहा है। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में पहली बार NDA से प्रशिक्षित महिला कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन हासिल करेंगी। पुरुष कैडेट्स के साथ समान प्रशिक्षण पूरा कर उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर होगी नियुक्ता
इस ऐतिहासिक बैच में करीब 8 से 9 महिला कैडेट्स शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के बाद ये सभी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगी। पहली बार NDA से प्रशिक्षण प्राप्त महिला कैडेट्स IMA से पास आउट होकर नियमित सैन्य अधिकारी के रूप में सेना में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।

महिला कैडेट्स ने पुरुष साथियों की तरह पाया परीक्षण
प्रशिक्षण के दौरान महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेट्स के समान सभी सैन्य मानकों को पूरा किया। कठिन सैन्य अभ्यास, जंगल सर्वाइवल ट्रेनिंग और शारीरिक-रणनीतिक चुनौतियों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता, साहस और समर्पण का परिचय दिया।

सभी सैन्य परिक्षाओं और परीक्षण को सफलतापूर्वक किया पार
खास बात यह है कि भारतीय सेना में महिला और पुरुष कैडेट्स के लिए प्रशिक्षण के मानदंड एक जैसे हैं। महिला कैडेट्स ने भी अधिकारी बनने के लिए जरूरी सभी सैन्य परीक्षाएं और प्रशिक्षण चरण सफलतापूर्वक पूरे कर अपनी योग्यता साबित की है।

पासिंग आउट परेड में शामिल होगी द्रोपदी मुर्मू
इस ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति Droupadi Murmu भी शामिल होंगी और नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करेंगी। यह अवसर भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और समान अवसरों की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। महिला कैडेट्स की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और सेना के बदलते स्वरूप को नई पहचान देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1