आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा। विश्व कप के बाद पाकिस्तानी टीम को कुछ समय का ब्रेक मिलेगा, जिसके बाद वह अपने अगले बड़े अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट की तैयारियों में जुट जाएगी।
ICC विमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा होगी ODI सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुष्टि की है कि महिला टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 6 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। वनडे सीरीज के मैच 23, 25 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे और ये ICC वूमेन्स चैंपियनशिप 2025–29 का हिस्सा होंगे। पाकिस्तान फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों पर दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।
4अगस्त को खत्म होगा दौरा
वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले 31 जुलाई, 2 अगस्त और 4 अगस्त को खेले जाएंगे। दोनों टीमें फिलहाल इंग्लैंड में होने वाले ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी हैं, ऐसे में यह सीरीज टूर्नामेंट के बाद बेहद अहम मानी जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 21 टी20I मुकाबले हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 11 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं ODI फॉर्मेट में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है, जहां 34 मैचों में पाकिस्तान ने 11 जीत दर्ज की हैं और 22 मुकाबलों में उसे हार मिली है।
पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे का फुल सैकडुल
ODI सीरीज
23 जुलाई: पहला ODI, हंबनटोटा
25 जुलाई: दूसरा ODI, हंबनटोटा
28 जुलाई: तीसरा ODI, हंबनटोटा
T20I सीरीज
31 जुलाई: पहला T20I, हंबनटोटा
2 अगस्त: दूसरा T20I, हंबनटोटा
4 अगस्त: तीसरा T20I, हंबनटोटा

