ICSE-ISC Board Exam 2027: कब शुरू होंगी परीक्षाएं और कब होगा आखिरी पेपर? डेटशीट पर बड़ा अपडेट

ICSE ISC Date Sheet 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड की ओर से नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह तक परीक्षा की डेटशीट घोषित किए जाने की संभावना है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी और शेड्यूल के लिए CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

कब आयोजित होगी आईसीएस और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा
बीते वर्षों में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल को आधार मानें तो ICSE (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच होने की संभावना है। वहीं, ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, परीक्षा की तारीखों को लेकर CISCE की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में ये सभी तिथियां केवल संभावित हैं। फिलहाल लाखों छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं।

डेट शीट में क्या-क्या जानकारियां होंगी दर्ज?
जारी होने वाली आधिकारिक पीडीएफ (PDF) में छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से दिए गए होंगे:

•परीक्षा का पूरा नाम
•कक्षा का उल्लेख
•विषय का नाम
•पेपर कोड
•परीक्षा की तिथि
•परीक्षा का दिन
•शिफ्ट का समय
•पेपर की कुल अवधि
•परीक्षा केंद्र पर पालन किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्देश

ICSE और ISC डेट शीट 2027 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
स्टेप 1 – सबसे पहले छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

स्टेप 2 – होमपेज पर उपलब्ध ‘ICSE, ISC Date Sheet 2027’ के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने विषयवार तिथियों की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 4 – छात्र अपने संबंधित विषय और परीक्षा तिथियों की जांच करें।

स्टेप 5 – भविष्य के संदर्भ के लिए डेट शीट की पीडीएफ को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें |

परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
डेटशीट जारी होने के बाद छात्र अलग-अलग विषयों के बीच मिलने वाले समय के अनुसार अपनी पढ़ाई और रिवीजन की रणनीति बनाएं। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद सैंपल पेपर हल करें, ताकि प्रश्नों के पैटर्न और कठिनाई स्तर को समझने में मदद मिल सके। इसके अलावा, मार्किंग स्कीम को भी ध्यान से देखें, जिससे उत्तर लिखने के तरीके और अंक वितरण की जानकारी मिल सके। छात्रों को चाहिए कि वे हर विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स के संक्षिप्त नोट्स तैयार रखें। इससे परीक्षा से ठीक पहले कम समय में जरूरी विषयों का दोहराव करना आसान होगा।

पासिंग क्राइटेरिया और डिजिलॉकर की सुविधा
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। वहीं, परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट के साथ पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेंगे। इन दस्तावेजों को DigiLocker प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से छात्र इन्हें आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1