जानिए आम खाने के क्या है फायदे

गर्मियों का मौसम अपने शबाब पर है। इस मौसम की सबसे ख़ास बात है- आम। आम को फलों का राजा कहा जाता है। Mango को कई तरीके से खाया और इस्तेमाल किया जाता है। Mango को काटकर छीलकर, निचोड़कर, मैंगो शेक और लस्सी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। फूड हिस्टोरियन केटी आचार्य ने अपनी बुक ‘ए हिस्टोरिकल डिक्शनरी ऑफ इंडियन फूड’ में लिखा है, Mango का सबसे पहले उल्लेख ब्राह्मणरायक उपनिषद (c.1000 ईसा पूर्व) में ‘अमरा’ के रूप में मिलता है और थोड़े बाद में शतपथ ब्राह्मण, में Mango की खासियतों का जिक्र है। महात्मा बुद्ध को भी आम बहुत पसंद थे। वो आम के बगीचे में ही मेडिटेशन करना पसंद करते थे। हम आपको डॉक्टर के हवाले से Mango के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जो सेहत के लिहाज से काफी बेहतर हैं…

विटामिन सी से भरपूर-


Mango में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट बॉडी की रोग प्रतिरक्षा तंत्र को स्ट्रांग करते हैं जिससे कि सर्दी, जुकाम, बुखार से बचत रहती है।

आंखों के लिए है बेहतर-

Mango का सेवन आंखों की सेहत के लिए भी काफी बेहतर होता है। Mango बीटा-कैरोटीन की प्रचुर मात्रा होती है जो विटामिन ए के उत्पादन में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले स्ट्रांग एंटीऑक्सिडेंट आंखों की रोशनी सुधारने में मददगार हैं।


पाचन में मदद करता है-
Mango स्वस्थ पाचन में मदद कर सकता है। डीके पब्लिशिंग की किताब ‘हीलिंग फूड्स’ के अनुसार, Mango में ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन के टूटने और पाचन में मदद करते हैं और फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनता है। आहार फाइबर हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह के रिस्क को कम करने में मदद करता है। हरे Mango में पके आम की तुलना में अधिक पेक्टिन फाइबर होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1