हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती जारी है। सीटों के रुझान लगातार मिल रहे हैं। इनमें 38 सीटों से भाजपा आगे है। 31 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जेजेपी भी 11 सीटों पर आगे है। 10 सीटों पर अन्य आगे हैं। राज्य में कुल 1169 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच ठीक सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक से दो बजे के बीच राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला संभव है। बीजेपी के नौ मंत्री पीछे चल रहे हैं। इनमें कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़ और कृष्णलाल पंवार शामिल हैं। रोहतक से मनीष ग्रोवर भी अभी रोहतक से पिछड़ रहे हैं।
पिछले पांच साल से सत्तारूढ़ भाजपा को जहां इस बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने को लेकर आशान्वित है। जननायक जनता पार्टी का दावा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आ सकती है और सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला के पास होगी।