हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली-झारखंड में चुनाव की तारीख का इंतजार

दिल्ली में 7 लोकसभा सीट हैं और 70 विधानसभा सीट है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में 67 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को केवल तीन सीटें मिली थी। कांग्रेस का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था।

81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2020 को खत्म हो रहा है, जबकि दिल्ली का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 तक है। जम्मू-कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों पर लोकसभा-2019 चुनावों के साथ ही मतदान कराने की सिफारिश की गई है।


हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के साथ यह भी तय हो गया कि दिल्ली में चुनाव अगले साल ही होंगे, यानी जनवरी-फरवरी 2020 में। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली और झारखंड में अलग-अलग महीनों में चुनाव कराए जाएंगे, क्रमश: झारखंड (दिसंबर) और दिल्ली (जनवरी)।

  1. दिल्ली और झारखंड में एक साथ चुनाव हो सकता है यानी दिसंबर-जनवरी में।
  2. दिल्ली में चुनाव जनवरी-फरवरी में हो सकता है, इससे पहले झारखंड में
  3. झारखंड में चुनाव दिसंबर में करवाए जा सकते हैं, जबकि दिल्ली में जनवरी में चुनाव करवाए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1